हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की भी लगेगी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी

 

ग्रेटर नोएडा, । यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही परीक्षा के लिए माध्यमिक के साथ-साथ परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को भी ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा में परिषदीय स्कूल के करीब 1500 शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगेगी।



 वहीं, कुछ शिक्षकों का कहना है कि ड्यूटी लगने से उनके विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी। साथ ही भाषा और गणित की परीक्षा अच्छा का परिणाम भी खराब आएगा। प्राथमिक शिक्षा संघ जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई जा रही है। इससे स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी।


 साथ ही भाषा और गणित के निपुण परीक्षा भी कराई जानी है। ऐसे में शिक्षक जब विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे तो छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा और निपुण की परीक्षा का परिणाम भी खराब आएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि डीआईओएस से कम शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए आग्रह किया गया है, जिससे स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो सके।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more