07 February 2025

परिषदीय विद्यालयों के आठ लाख बच्चों का निपुण टेस्ट 17 से

 

लखनऊ। प्रदेश में कक्षा एक व दो के बच्चों की भाषा और

गणित की दक्षता जांचने के लिए निपुण टेस्ट 17 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा 36820 विद्यालयों के लगभग आठ लाख बच्चों का आकलन किया जाएगा। इसमें 75 फीसदी सवालों के सही जवाब देने पर विद्यार्थी निपुण घोषित किए जाएंगे।


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से आकलन कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 17 फरवरी को सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराई जाएगी। दो डीएलएड प्रशिक्षु संयुक्त रूप से दो-दो विद्यालयों का भ्रमण कर ऑनलाइन टेस्ट करेंगे।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि निपुण लक्ष्य एप पर यह सूचनाएं अपलोड की जाएंगी। इसमें बच्चों की फोटो के साथ जानकारी देनी होगी। वहीं टेस्ट की विद्या समीक्षा केंद्र से वीडियो कॉल कर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more