हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

सिर पर शराब का गिलास रखकर नाचे शिक्षक, बीएसए ने शिक्षक को किया सस्पेंड

 हापुड़ में एक सरकारी टीचर ने पार्टी में सिर पर शराब का गिलास रखकर डांस किया। इसके बाद BSA ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। टीचर के डांस का वीडियो भी सामने आया है।

इसमें दिख रहा है कि टीचर अपने दोस्त के साथ डांस कर रहे हैं। दोनों के सिर पर शराब का गिलास है। टीचर नाचते-नाचते कुर्सी पर चढ़ गए।



बैकग्राउंड में एनिमल मूवी का सॉन्ग जमाल कुडु बज रहा है। मामला एक महीने पुराना है, लेकिन इसका पता गुरुवार को चला, जब BSA रितु तोमर ने टीचर को सस्पेंड कर दिया।


निजी पार्टी में टीचर ने किया था डांस

टीचर सुनील कुमार मलकपुर के कंपोजिट विद्यालय में 20 साल से तैनात हैं। एक महीने पहले वह एक निजी पार्टी में गए थे। इस दौरान उन्होंने डांस किया था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।


वीडियो वायरल हुआ तो BSA ने जांच के आदेश दिए

वीडियो वायरल होने पर BSA ने इसका संज्ञान लिया और टीचर के खिलाफ जांच के आदेश दिए। साथ ही तीन सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम ने 20 दिन तक जांच की, जिसमें वीडियो को सही पाया गया। टीम ने मामले की रिपोर्ट बनाकर मंगलवार को BSA रितु तोमर को सौंपी। इसके बाद गुरुवार को BSA ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more