हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 February 2025

25 बेसिस पॉइंट घटने पर कितनी ईएमआई?

 

*25 बेसिस पॉइंट घटने पर कितनी ईएमआई?* (exclusive) 🚩



*अगर आपने 20 लाख रुपये का होम लोन (Home Loan)* लिया है और लोन का ब्याज 8.5 प्रतिशत है. जबकि टेन्योर 20 साल के लिए है तो फिलहाल आपकी ईएमआई 17,356 रुपये जाती होगी. लेकिन RBI के 25 बेसिस पॉइंट कटौती के बाद अब लोन का ब्याज 8.25 प्रतिशत हो जाएगा. इस आधार पर अब आपकी EMI घटकर 17,041 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने आप 315 रुपये बचा पाएंगे.


*वहीं अगर आपने 30 लाख रुपये का लोन* 8.50 फीसदी ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया है तो हर महीने 26,035 रुपये ईएमआई देनी पड़ रही होगी, लेकिन जब RBI द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट घटाने के बाद यह मंथली EMI घटकर 25,562 रुपये हो जाएगी. इस हिसाब से आपको हर महीने करीब 473 रुपये बचेंगे.


*वहीं अगर किसी ने 50 लाख रुपये का होम लोन* 8.50 फीसदी ब्याज पर 20 साल के लिए लिया है तो उसे हर महीने 43,391 रुपये ईएमआई देनी पड़ रही होगी, लेकिन रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद यह मंथली ईएमआई 42,603 रुपये हो जाएगी. यानी कि हर महीने 788 रुपये बचेंगे.


*EMI कैलकुलेशन का फॉर्मूला*


P x R x (1+R)^N / [(1+R)^N-1]


P = लोन अमाउंट

N = लोन का टेन्योर (महीनों में)

R = मासिक ब्याज दर


आपके लोन पर ब्याज दर (R) का कैलकुलेशन प्रति माह के अनुसार की जाती है. जिसे आप वार्षिक ब्याज दर/12/100 तरीके से निकाल सकते हैं.


*साभार:* 👉 https://intdy.in/wqj2tz

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more