01 February 2025

70% राज्यकर्मियों ने ही दी संपत्ति की जानकारी

लखनऊ। प्रदेश के 70 फीसदी राज्य कर्मियों ने मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा दे दिया है। नियुक्ति विभाग ने संपत्ति और एसीआर के लिए अंतिम तिथि शुक्रवार तय की थी। प्रदेश में राज्य कर्मियों की कुल संख्या 8.32 लाख है। नियुक्ति विभाग के अनुसार, 31 जनवरी की रात 8 बजे तक 5.82 लाख कर्मचारियों व अधिकारियों ने पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, संपत्ति का ब्योरा और एसीआर देने की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more