01 February 2025

शिक्षिका से दुष्कर्म में शैक्षणिक संस्थान का संस्थापक गिरफ्तार

 


ठाणे। ठाणे शहर के एक शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक रमेशचंद्र शोभनाथ मिश्रा (54) को एक शिक्षिका से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्री नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात हिरासत में ले लिया गया था बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी शिकायत में 42 वर्षीय शिक्षिका ने कहा कि मिश्रा ने उसे नौकरी देने के लिए उससे 6 लाख रुपये और उसे अपने शिक्षा संस्थान में नौकरी जारी रखने के एवज में 2015 से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more