UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2025

कम उपस्थिति पर 80 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

 बाराबंकी। जिले के हर ब्लॉक में सबसे कम उपस्थिति वाले पांच सरकारी विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 40 से 50 प्रतिशत ही पाई गई। इसके बाद बीएसए संतोष देव पांडेय ने 80 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।




बीएसए ने स्पष्ट किया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित प्रधानाध्यापकों पर निलंबन सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी से डीएलएड प्रशिक्षणार्थी निपुण भारत अभियान के तहत 260 परिषदीय विद्यालयों में जाकर छात्रों का ऑनलाइन आकलन करेंगे।




ऐसे में यदि उपस्थिति कम रही तो अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। निर्देशित किया है कि वे विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और छात्रों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more