UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2025

छात्रा से छेड़छाड़ में शिक्षकों की भूमिका की होगी जांच

श्रावस्ती : जमुनहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षकों की भूमिका की जांच होगी। इसके लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। 

ये भी पढ़ें - परिषदीय स्कूलों से गायब मिले 53 शिक्षक, बीएसए ने जारी किए नोटिस

ये भी पढ़ें - अप्रैल में मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी, जानिए कैसे होगी पैसों की बचत



शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय महिला सुरक्षा टीम भी इस संबंध में तथ्य खंगालेगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। कंपोजिट विद्यालय में शौच के लिए गई कक्षा पांच की छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ किया था। इस मामले में मल्हीपुर थाने में आरोपित पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता के परिवार ने विद्यालय की प्रधान शिक्षिका समेत शिक्षकों पर घटना को छिपाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसे संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। बीएसए अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी फूलचंद्र मौर्य, डीसी निर्माण सपना सोनी व कम्प्यूटर आपरेटर एमडीएम रागिनी शर्मा की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। ब्लाक की महिला सुरक्षा समिति अलग से इसकी जांच करेगी। किसी प्रकार से भी शिक्षकों की लापरवाही पुष्ट होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more