UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2025

संसाधनों का सदुपयोग कर श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें शिक्षक : योगी

 


यमकेश्वर (देहरादून)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार और समाज मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अब शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कि वे इन संसाधनों का सदुपयोग कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें।


ये भी पढ़ें - फर्जी नियुक्ति पत्र से बन गए थे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पांच के खिलाफ केस

ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साइक्लोस्टाइल आदेश पर कोर्ट तल्ख

ये भी पढ़ें - फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार




पैतृक गांव पंचूर में भतीजी की शादी में शिरकत करने के बाद योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नवनिर्माण व सौंदर्याकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने पंचूर में बरात घर का लोकार्पण और आईजीएल की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया।


उसके बाद राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय विथ्याणी भी गए। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट वितरित किए।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में 5वीं कक्षा तक मेरी पढ़ाई हुई है। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को वहां उपस्थित लोगों से साझा की।



मेरी छड़ी से बहुत डरते थे योगी : राजेंद्र सिंह

राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरे पास एक छड़ी हुआ करती थी और योगी आदित्यनाथ कक्षा में सबसे आगे बैठते थे। वे पढ़ाई में होशियार थे। मेरी छड़ी से वह बहुत डरते थे। उसी छड़ी के डर ने उन्हें कामयाब व्यक्ति बना दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more