हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 February 2025

विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन पर विचार

  विधान परिषद में सभापति के अनुरोध पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने माध्यमिक स्कू्लों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिए जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है।



हालांकि कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत उठे इस मुद्दे पर यह कहते हुए कि इनकी नियुक्ति बतौर संविदा शिक्षक हुई थी। इनके समयोजन में भी यह शर्त थी कि संविदा काल का वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। सेवानिवृत्ति लाभ भी नहीं दिए जा सकते। यहां तक कह दिया कि पुरानी पेंशन की उनकी मांग स्वीकार करने योग्य नहीं है। लेकिन सदन में मौजूद कई शिक्षक नेताओं व अन्य सदस्यों द्वारा विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन की मांग किए जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more