UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 March 2025

शिक्षकों को अलग वाहन से भेजने की मांग

 

प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 19 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया जाना है। इसके लिए कॉपियां मूल्यांकन केंद्र को भेजी जा रही हैं। किंतु इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर राजकीय शिक्षक संघ ने आपत्ति दर्ज कराई है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ने कहा है कि कॉपियों को संकलन केंद्र से मूल्यांकन केंद्र तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों के साथ लिपिकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। 

ये भी पढ़ें - मानव संपदा पोर्टल पर एक अप्रैल से ऑनलाइन देंगे जानकारी

ये भी पढ़ें - ईद से पहले वेतन और पेंशन की मांग





न ही उन्हें अलग से जाने का वाहन उपलब्ध कराया गया है। मऊ जिले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गत वर्ष एक शिक्षक की जान तक चली गई थी। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more