हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 March 2025

बाहरी व्यक्ति का प्रवेश रोकें, अधिकृत शिक्षक ही करें ड्यूटी

प्रयागराज, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी वित्तविहीन विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सातों दिन क्रियाशील रखने और बिना परिचय पत्र के किसी भी अध्यापक की ड्यूटी परीक्षा केंद्र पर न लगाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - शिक्षिका को डेढ़ साल से नहीं मिली सैलरी, आयोग से की शिकायत; BSA ने बताई ये वजह

ये भी पढ़ें - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की एन0आई0ओ0एस0 प्रपत्र पर पंजीकृत संख्या निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के संबंध में



स्ट्रांग रूम और डबल लॉक आलमारी की अलग-अलग लॉग बुक बनाने के निर्देश दिए जिनमें केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्रव्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तीनों के हस्ताक्षर हो। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश कदापि न होने दिया जाए। यदि कोई व्यक्ति/परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करता है या इसके लिए प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत प्राथमिकता दर्ज कराई जाए। बच्चों के प्रवेश कराते समय मुख्य प्रवेश द्वार पर परिचय पत्र देखने, परीक्षा कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करने, मिश्रित सीटिंग प्लान बनाने, परीक्षा अवधि में परीक्षा से संबंधित कार्य के अतिरिक्त विद्यालय के अन्य कार्य न करने, प्रश्न पत्र खोलते समय तिथि, समय, विषय, पाली का अनिवार्य रूप से केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्रव्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट समय सारणी से अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में तीनों सह जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य, अजय कुमार गिरि एवं अजय प्रताप सिंह, जीआईसी के उप प्रधानाचार्य बंशराज उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more