हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 March 2025

छह प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक के भरोसे, शिक्षा प्रभावित

 Primary ka master news



अल्मोड़ा। नगर के आसपास के क्षेत्रों में कई प्राथमिक विद्यालय एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है। इन विद्यालयों में जब एकमात्र शिक्षक विभागीय प्रशिक्षण या अवकाश पर होते हैं, तो दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों को भेजकर व्यवस्था बनाई जाती है। इससे शिक्षा प्रभावित हो रही है।







प्राथमिक विद्यालय नैणी पंचगांव, पिल्खा, बख, सैनार, चौसली, डोबा आदि में केवल एक-एक शिक्षक तैनात हैं। इन विद्यालयों में पांच कक्षाओं के छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी एक ही शिक्षक पर है। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अभिभावक लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है।




जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा और प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more