हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 March 2025

परिषदीय स्कूलों में MDM की बढ़ेगी गुणवत्ता, दरों में वृद्धि

 महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता के साथ-साथ मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी बढ़ाई गई है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर 74 पैसा प्रति छात्र, पूर्व माध्यमिक में 1.24 रुपये व कंपोजिट में 1.98 रुपये दिए जाएंगे। इसका लाभ संचालित 1705 स्कूलों में पढ़ने वाले 2.48 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।



ये भी पढ़ें - अगले सत्र से चार वर्षीय शास्त्री ऑनर्स और एक साल के आचार्य कोर्स को मंजूरी

ये भी पढ़ें - शिक्षिका संग मारपीट कर चेन और नकदी लूटने में केस दर्ज

परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को तैयार करने की दरों में लंबे समय बाद शासन स्तर से वृद्धि की गई है, जिससे पौष्टिक आहार उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने के लिए जनपद में लगभग 5000 रसोइया तैनात हैं। पिछले वर्ष रसोइया को यूनीसेफ की मदद से भोजन तैयार करने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी देने के लिए फिल्म दिखाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।




प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को रोजाना मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए 5.45 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 6.19 रुपये किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए 8.47 रुपये मिलते थे। अब इसे 9.29 रुपये किया गया है। प्रधानाध्यापक व शिक्षक संगठन के पदाधिकारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि कन्वर्जन कास्ट बढ़ाने की मांग लगातार संगठन कर रहा था क्योंकि महंगाई के कारण दिक्कत हो रही थी। मध्याह्न भोजन योजना कन्वर्जन दरों में वृद्धि से राहत मिली है और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more