हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 March 2025

खाते से कम रकम निकालने वालों को भी नोटिस

  आयकर विभाग ऐसे लोगों को नोटिस भेज रहा है जिनकी आय ज्यादा है लेकिन मासिक खर्च के लिए वे लोग बैंक खाते से रकम कम निकालते हैं।


एक खबर के मुताबिक आयकर विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर उनके हर महीने के खर्च का पूरा हिसाब-किताब मांगा है।


इस विवरण में किराने का सामान, कपड़े, जूते, बाल कटाने, रेस्तरां में खाना, आटा, चावल, मसाले, खाना पकाने का तेल, गैस सिलेंडर, सौंदर्य प्रसाधन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी तक शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपार आईडी बनाने में यह जिला बना प्रदेश में नंबर वन

ये भी पढ़ें - परिषदीय विद्यालयों में 111 अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन कटेगा


सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग का मकसद यह पता लगाना है कि क्या ये लोग अपनी असली कमाई छिपा रहे हैं या फिर नकद में बड़े लेनदेन कर रहे हैं, जिससे टैक्स की चोरी हो रही हो। यह कदम सरकार के उस बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसमें कर चोरी को रोकने के लिए डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।


अधिकारियों का कहना है कि यह नोटिस हर किसी को नहीं भेजे गए हैं बल्कि सिर्फ उन लोगों को भेजा जा रहा है, जिनकी रिटर्न में आय काफी ज्यादा है, लेकिन बैंक से निकाली गई रकम में बहुत अंतर दिखता है।


पिछले साल भी विदेशी कमाई छुपाने वालों के खिलाफ चला था खास अभियान


पिछले साल नवंबर में भी विभाग ने ऐसा ही एक अभियान चलाया था। उस वक्त उन लोगों को नोटिस भेजे गए थे, जिन्होंने अपनी विदेशी कमाई को छिपाया था। यह जानकारी दुनिया भर के कर अधिकारियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान से मिली थी। उस अभियान की तरह ही इस बार भी विभाग का फोकस उन लोगों पर है, जिनके खर्च और कमाई में कुछ गड़बड़ दिख रही है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह कोई आम नोटिस नहीं है। यह कार्रवाई सिर्फ चुनिंदा हाई नेटवर्थ लोगों पर हो रही है, जिनके बारे में ठोस जानकारी मिली है कि वे अपनी असली कमाई को कम दिखा रहे हैं। एक अधिकारी ने साफ किया कि अगर आपकी कमाई और खर्च में तालमेल है, तो घबराने की जरूरत नहीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more