हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 March 2025

हाईस्कूलों को अपग्रेड करना होगा आसान

लखनऊ। पहले से चल रहे निजी स्कूलों को हाईस्कूल से इंटर तक अपग्रेड करने के लिए मानकों में छूट मिल सकती है। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने विधान परिषद में बताया कि जो स्कूल पहले से हाईस्कूल तक चल रहे हैं। वे इंटरमीडिएट तक अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके मानकों में ढिलाई के लिए प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। यह जानकारी उन्होंने निर्दल समूह के आकाश अग्रवाल और राज बहादुर सिंह चंदेल की ओर से उठाए गए मुद्दे पर अपने जवाब में दी। निर्दल समूह के सदस्यों ने कहा कि निजी स्कूल खोलने के लिए मानक बहुत कड़े कर दिए गए हैं।



इनमें शिथिलता बरतने की जरूरत है। खासतौर से नया स्कूल खुल रहा है, वह तो ज्यादा जमीन ले सकता है लेकिन जो स्कूल पहले से हाईस्कूल तक चल रहे हैं, वे अतिरिक्त जमीन कहां से लाएं। उनको आसपास जमीन मिलेगी ही नहीं।

ये भी पढ़ें - माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों में अधिकारियों का कोटा बढ़ाने की तैयारी, पुरानी नियमावली में संशोधन की जरूरत

ये भी पढ़ें - आरटीई के चौथे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन एक मार्च से शुरू होंगे

इस पर गुलाब देवी ने कहा कि ऐसे स्कूलों के बारे में विचार किया जा रहा है। राज बहादुर सिंह चंदेल के साथ ही शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार और भाजपा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कब तक इस पर विचार कर निर्णय ले लिया जाएगा। श्री चन्द्र शर्मा ने कहा कि निर्णय को समयबद्ध किया जाए। इस पर गुलाब देवी ने कहा कि जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more