हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 March 2025

सालों से अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षक बर्खास्त

 लखीमपुर खीरी। अलग-अलग ब्लाॅकों में तैनात दो शिक्षक कई साल से बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित चल रहे हैं। जांच में खुलासा होने पर बीएसए ने कई बार नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। दोनों ही शिक्षकों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही उपस्थित हुए। कार्य में लापरवाही को देखते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।



बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि धौरहरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टापरपुरवा-प्रथम में राघवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक 2017 से लापता हैं। उन्होंने न तो स्कूल में कोई लिखित में सूचना दी और न ही अधिकारियों को अवगत कराया। अवकाश के बाद से आज तक वह स्कूल नहीं लौटे है।

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों का व्यक्तिगत व शैक्षिक विवरण अंग्रेजी में हार्ड व साफ्ट कापी में उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - IAS अवनीश अवस्थी का कार्यकाल फिर बढ़ा, एक साल और बने रहेंगे CM योगी के सलाहकार


वहीं बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जहानपुर की शिक्षिका स्वाति श्रीवास्तव भी दो जुलाई 2018 से अनुपस्थित हैं। बीईओ के निरीक्षण के दौरान यह मामला खुला। कई बार नोटिस जारी किए गए। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इन नोटिसों का भी जवाब नहीं दिया। इससे प्रतीत होता है कि शिक्षक कार्य करने के इच्छुक नहीं है। इस पर दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more