08 March 2025

छात्र स्कूल के बाथरूम में हुआ बेहोश, मौत

 एलकेजी का छात्र स्कूल के बाथरूम में हुआ बेहोश, मौत


फिरोजाबाद। एलकेजी का छात्र को स्कूल के बाथरूम में बेहोश हो गया। स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कूल स्टाफ बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें - वेतन में 8.8 की औसत वृद्धि संभव

ये भी पढ़ें - परीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा की 250 कॉपियां गायब




थाना दक्षिण क्षेत्र के दारापुर निवासी मनोज कुमार का 6 वर्षीय बेटा भवदीप बांके बिहारी रिसोर्ट के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। बच्चे का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। बालरोग विभाग अध्यक्ष डा. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्चों की मौत के कारण का खून की नली में थक्का जम जाना या चोट लगाना या कोई ब्लड प्रेशर से नस फट जाना इत्यादि है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more