हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 March 2025

प्रदेश में बढ़े रोजगार के मौके: मुख्य सचिव

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास का माहौल पैदा होने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। निवेश आने से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने रविवार को ग्रेटर नोएडा में हायर इलेक्ट्रॉनिक्स की एसी विनिर्माण की फैक्टरी के भूमि पूजन के दौरान कहीं।



वहीं मुख्य सचिव ने कहा कि जेवर के पास निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगामी अप्रैल माह में उड़ान शुरू किए जाने का प्रयास है। सोमवार शाम सीएम योगी लखनऊ में एयरपोर्ट की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more