13 March 2025

बीएड में प्रवेश को होली बाद आवेदन


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए बीएड एवं बीएड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया होली के बाद शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की प्रस्तावित तिथियों की घोषणा बुधवार को कुलपति प्रो. सत्यकाम ने की। 




बीएड एवं बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक प्रो. पीके स्टालिन ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान होली के बाद 18 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चन्द्र मिश्र के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more