UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 April 2025

प्रधानाचार्य के 21 पदों पर आवेदन शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य के 21 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - 15 लाख अभ्यर्थी सात साल से कर रहे शिक्षक भर्ती का इंतजार

ये भी पढ़ें - 37 जिलों में लू की चेतावनी, इन जिलों के नाम टॉप पर

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद एवं अर्ह होने की स्थिति में ही आवेदन करें। अभ्यर्थियों को एक जुलाई 2025 को 35 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए।


और उन्हें 50 वर्ष से अधिक का नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार (सबमिट) करने की अंतिम तिथि 26 मई है। ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि दो जून है।


परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो प्रश्नपत्र पूछे जाएंगे। ढाई घंटे के प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी के 23 प्रश्न और सामान्य अध्ययन के 100 प्रश्न रहेंगे। सभी प्रश्नों के लिए तीन-तीन अंक मिलेंगे। सामान्य अध्ययन के द्वितीय प्रश्नपत्र में तीन-तीन अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 नंबर का साक्षात्कार होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more