UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 April 2025

45 जिलों में लू का येलो अलर्ट अगले दो दिन और चढ़ेगा पारा

 

लखनऊ। प्रदेश में गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को 26 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। 44 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने ने शुक्रवार को 45 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीटवेव की परिस्थितियां बन रही हैं। 26 अप्रैल के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तात्कालिक तौर पर बदलाव के आसार हैं।


अमेठी-सुल्तानपुर समेत इन जिलों में लू का येलो अलर्ट


रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more