UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 April 2025

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को दस्तावेज जलने की आशंका

लखनऊ। बेसिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में रविवार को लगी आग को लेकर अभ्यर्थी 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सशंकित हैं। उन्हें भय है कि कहीं उनकी भर्ती से जुड़े दस्तावेज भी खाक न हो गए हो। आरक्षण में गड़बड़ी को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर हुई भर्ती को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि यदि भर्ती से जुड़े दस्तावेजों को नुकसान हुआ होगा तो उन लोगों का हित प्रभावित होगा और कोर्ट में पैरवी के दौरान समस्या उत्पन्न हो सकती है।


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने प्रदर्शन के मुख्य बिंदु।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय में भीषण आगः स्कूलों की 5 हजार फाइलें राख, फायर फाइटर्स को बुझाने में करंट के झटके लगे


ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल इस मामले में अपना स्पष्टीकरण जारी करें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं। उन्होंने आग लगने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more