हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 April 2025

ओपन ट्रांसफर को बीटीसी शिक्षक संघ ने बैठक कर उठाई मांग

 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए आठ साल से जिले के अंदर सामान्य (ओपेन) तबादला नहीं किया गया है। इससे बड़ी संख्या में शिक्षक ब्लॉकों में नौकरी करने करमाकर है। कतर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय कोर कमेटी की रविवार को लखनऊ के दारुलसफ में हुई बैठक में शिक्षकों के सामान्य तबादले शुरू करने की मांग की गई।



संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की कि सामान्य तबादला किया जाए ताकि दूर ब्लॉकों में कार्यरत शिक्षक भी अपने घर के पास पहुंच सकें। 2017 के बाद से हजारों शिक्षक सामान्य तबादले का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर तबादले के लिए काफी शिक्षकों के जोड़े (पेयर) नहीं बन पा रहे हैं।


उन्होंने कहा की एक मई को राष्ट्रीय मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन के लिए होने वाले धरने का संघ समर्थन करता है। प्रांतीय महामंत्री संदीप दत्त ने कहा कि कक्षा एक से तीन के बच्चों को जल्द निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाएं। प्रदेश सचिव फारुख अहमद ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने, उनके समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधोशकर यादव, प्रदेश प्रवक्ता विनय, जमशेद अंसारी, रामधन यादव, अजित सिंह, बेनीमाधव सिंह आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more