UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 April 2025

एनसीईआरटी की नई किताबों से मुगल हटे, महाकुम्भ जुड़ा


एनसीईआरटी की नई किताबों से मुगल हटे, महाकुम्भ जुड़ा 

नई दिल्ली, एजेंसी। एनसीईआरटी ने सातवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को मुगल और दिल्ली सल्तनत का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। इसकी जगह महाकुम्भ, मेक इन इंडिया सहित कई अन्य नए अध्याय शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने प्रदर्शन के मुख्य बिंदु।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय में भीषण आगः स्कूलों की 5 हजार फाइलें राख, फायर फाइटर्स को बुझाने में करंट के झटके लगे





इस सप्ताह जारी नई पाठ्यपुस्तकें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के अनुरूप तैयार की गई हैं। सामाजिक विज्ञान की नई किताब ‘समाज का अध्ययन : भारत और उसके आगे’ में प्राचीन भारतीय राजवंशों जैसे मगध, मौर्य, शुंग और सात वाहन पर नए अध्याय होंगे, जिनका ध्यान भारतीय लोकाचार पर है। इसके अलावा भूगोल, मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी पहल पर केंद्रित नए अध्याय शामिल किए गए हैं।


अधिकारियों ने बताया कि यह पाठ्यपुस्तक का पहला भाग है, दूसरा भाग आगामी महीनों में आने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि हटाए गए हिस्से किताब के दूसरे भाग में बरकरार रखे जाएंगे या नहीं। एनसीईआरटी ने पहले मुगलों और दिल्ली सल्तनत से जुड़े पाठों को छोटा कर दिया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more