हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 April 2025

69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में मनाई आंबेडकर जयंती

 

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को ईको गार्डन में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। अभ्यर्थियों का धरना लगातार ईको गार्डन में जारी है। 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रहीं हैं। हमारी मांग है कि सरकार उनके पक्ष में सुनवाई कराते हुए मामले का जल्द निस्तारण कराए।


ये भी पढ़ें - बीईओ का नियम विरुद्ध कोटा बढ़ाने के खिलाफ दिया ज्ञापन

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों के तबादले की भी जल्द शुरू हो प्रक्रिया

ये भी पढ़ें - शिक्षिकाओं से की जा रही अवैध वसूली एवं उत्पीड़न किये जाने के सम्बन्ध में महानिदेशक कोई चिट्ठी

अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रेरणा से लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही हमें न्याय मिलेगा।


हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर मामले की सुनवाई कराकर जल्द निस्तारित कराए। क्योंकि हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हाईकोर्ट से इस लड़ाई को जीत चुके हैं। सरकार की लापरवाही के कारण ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। धरने में भोलानाथ अम्बेडकर, मनोज यादव, आनंद आदि थे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more