हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 April 2025

पांच हजार संविदा महिला परिचालकों की भर्ती होगी

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में करीब पांच हजार महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए वह महिला अभ्यर्थी ही पात्र होगी जो उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की सदस्य होगी।


ये भी पढ़ें - आदेश : दिनांकः 05 को महा अष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यालय का समय परिवर्तन किये जाने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - महंगाई में पिसते कर्मचारी, राहत में नहाते सांसदः 2% बनाम 24% का गणित !

ये भी पढ़ें - नये विज्ञापन 72825 पर High कोर्ट सिंगल बेंच ने मारा जुर्माना 6 लाख (प्रति य़ाची 100 ₹) ...य़ाचिका का आदेश अपलोड, 7-12-12 विज्ञापन पर भर्ती की मांग की य़ाचिका खारिज

इसके अलावा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र महिला अभ्यर्थी को पांच प्रतिशत अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। नियुक्ति पाने वाली महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद वाले डिपो में भी तैनाती दी जाएगी। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना जरूरी होगा। इण्टरमीडिएट परीक्षा के अंकों के आधार पर ही इनकी मेरिट तय करते हुए सीधे संविदा परिचालक के लिए नियुक्ति दी जाएगी। महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों के बराबर ही पारिश्रमिक दरों का भुगतान होगा। भर्ती के लिए आठ से 17 अप्रैल तक रोजगार मेले आयोजित होगा।


जाएगा। आठ अप्रैल को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी और 11 अप्रैल को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़, 15 अप्रैल को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज व 17 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह रोजगार मेला पहले फरवरी में होना था।


लेकिन महाकुम्भ की वजह से इसे टाल दिया गया था।


वेबसाइट पर मिलेगा फार्म


रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की बेवसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन ऐप्लीकेशन का जिलों के हिसाब से अलग-अलग लिंक भी दिया जाएगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more