हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 April 2025

प्रायोगिक परीक्षा के लिए अंतिम मौका: यूपी बोर्ड

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं के छूटे छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षाएं सात और आठ अप्रैल को कराई जाएंगी।


ये भी पढ़ें - क्या 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? वित्त मंत्री ने दिया जवाब - 8वां वेतन आयोग

ये भी पढ़ें - यह प्रेरणादायक पंक्तियाँ अपने स्कूल के मैं गेट पर अवश्य ही लिखा दें.... क्योंकि यही सच्चाई है जो जनता को समझनी चाहिए


 यूपी बोर्ड को प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली सूचना के अनुसार 36932 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए थे। प्रयागराज में प्रैक्टिकल से वंचित लगभग 1109 परीक्षार्थी राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे से प्रायोगिक परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने साफ किया है कि इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक कराएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more