हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 April 2025

पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देंगे : सैनी

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - माध्यमिक स्कूलों में हर महीने होगा टेस्ट, शैक्षिक कैलेंडर जारी, शिक्षक भरेंगे डायरी

ये भी पढ़ें - केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए लंबी वेटिंग

ये भी पढ़ें - बीएड के अभ्यर्थियों ने की भर्ती करने की मांग


अग्निवारों को नौकरी में आरक्षण देने को लेकर पंचकूला में आयोजित समीक्षा बैठक में सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां अग्निवीरों को सेना की सेवा अवधि के बाद नौकरी देने का प्रावधान कर उनका भविष्य सुरक्षित किया गया है। इसी तरह, वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और खनन गार्ड की नौकरी में भी अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर सेना की सेवा अवधि के बाद हरियाणा में नौकरी पा सकेंगे, इसको लेकर उनके लिए अलग से पोर्टल बनाया जाएगा, जिस पर वे अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरियों में वरीयता दी जाएगी। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सीएम सैनी को बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान हरियाणा से सेना, नौसेना और वायु सेना में 2,893 अग्निवीरों की भर्ती की गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more