हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 April 2025

आठवें वेतन आयोग से पेंशन रिवीजन का प्रस्ताव हटाने का विरोध

प्रयागराज, आठवें वेतन आयोग से पेंशन रिवीजन का प्रस्ताव हटाने का पूर्व सैनिकों ने विरोध किया है। पूर्व सैनिकों ने रविवार को पोनप्पा रोड किनारे तपोवन पार्क में बैठक की। बैठक में सभी ने पेंशन रिवीजन को हटाने की योजना पर रोष जताया।


ये भी पढ़ें - नये विज्ञापन 72825 पर High कोर्ट सिंगल बेंच ने मारा जुर्माना 6 लाख (प्रति य़ाची 100 ₹) ...य़ाचिका का आदेश अपलोड, 7-12-12 विज्ञापन पर भर्ती की मांग की य़ाचिका खारिज

ये भी पढ़ें - FAQ: नए आधार जिसमें जन्म वर्ष लिखा होता है, पूरी जन्म तिथि ज्ञात करने का कोई तरीका कोई लिंक हो तो बता दें?

पूर्व सूबेदार ईश्वर चंद्र तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पेंशनरों की मांगें प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और वित्तमंत्री को भेजी जाती हैं। केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों की मांगों को गंभीरता से लेती है। आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन भी शामिल करने की मांग केंद्र सरकार से करेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश की वित्तमंत्री ने अनुपूरक बजट के दौरान पेंशन रिवीजन को बाहर कर आठवें वेतन आयोग का प्रस्ताव पास करा लिया। इससे पहले समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बैठक के शुरू में चर्चा के बिंदुओं को सभी के सामने रखा। कई वक्ताओं ने एकबार फिर पूर्व सैनिकों के लिए टोल टैक्स और गृहकर माफ करने की मांग की। बैठक में जी यादव, मुकेश मिश्रा, मंसूर हसन, नरेंद्र तिवारी, हीरालाल, प्यारेलाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ,प्रेम चंद्र आदि ने विचार रखे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more