हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 April 2025

अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म व जूते मोजे के लिए बजट भेजने की तैयारी, निदेशक ने सभी बीएसए को भेज पत्र

 


लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा स्टेशनरी के लिए बजट जल्द ही भेजा जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को तैयारियां पूरी कराने का आदेश जारी किया है।




 राशि जिन अभिभावकों के खाते में भेजी जानी है इसके लिए पासआउट, प्रोन्नत और नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के विवरण को प्रेरणा पोर्टल अपलोड करने के लिए कहा है, ताकि बच्चों को लाभ जल्द ही मिल सके। निदेशक ने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों का बैंक खाता आधार से फीड करवा लिया जाए। कोई बच्चा यदि लाभ से वंचित होता है तो उसके लिए बीएसए जिम्मेदार होंगे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more