हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 April 2025

जीएनएम कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

 

लखनऊ। प्रदेश के निजी कॉलेजों में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) तीन वर्षीय कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए छात्रों को प्रदेश स्तर पर होने वाली यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (यूपीजीईटी) में हिस्सा लेना होगा। 




ऑनलाइन आवेदन 14 मई तक किए जा सकेंगे और प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी। प्रदेश में 406 निजी कॉलेजों में जीएनएम की 18700 सीटें हैं। अभी तक ये कॉलेज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर दाखिला लेते थे, लेकिन इस वर्ष चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया है। प्रदेश परीक्षा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय कराएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद चार जून को प्रवेश पत्र जारी होगा। प्रदेश के 20 जिलों में 11 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। ब्यूरो


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more