08 June 2025

ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन के सम्बन्ध में समस्त प्राचार्य डायट, AD BASIC, BSA, BEO एवं DCT कृपया ध्यान दें

 

*समस्त प्राचार्य डायट, AD BASIC, BSA, BEO एवं DCT कृपया ध्यान दें-* 



शासनादेश के क्रम में *बच्चों में जीवन कौशल के विकास हेतु परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में दिनांक 21 मई से 10 जून, 2025 तक प्रथम बार ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।* तत्क्रम में गतिविधियों के क्रियान्वयन, बच्चों के लिए अतिरिक्त न्यूट्रीशन, शिक्षा मित्रों एवम अनुदेशकों के लिए मानदेय तथा मॉडल कैम्प के संचालन एवं वीडियोग्राफी आदि हेतु विशेष रूप से वित्तीय प्राविधान भी किए गए हैं। गतिविधियों के क्रियान्वयन में NGO, NCC उपाधिधारी एवम वॉलंटियर्स आदि द्वारा भी अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कैम्प में 3 सप्ताह के लिए पृथक - पृथक साप्ताहिक गतिविधियां, विशेष दिवस की गतिविधियां आयोजित की गईं। उक्त के संबंध में निर्देशित किया जाता है कि:


1. *समर कैम्प के अंतिम 2 दिवस का भव्य आयोजन* किया जाए, जिससे कि यह बच्चों की लांग टर्म मेमोरी का हिस्सा बन जाए।

2. *दिनांक - 10 जून, 2025 को समर कैंप के अंतिम दिवस अभिभावकों एवं समुदाय के साथ विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाए तथा बच्चों एवम अभिभावकों द्वारा अनुभव साझा* किया जाए। 

3. अंतिम 2 दिवस सभी अधिकारी, जिला समन्वयक कैम्प की गतिविधियों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करें।

4. *समर कैम्प से संबंधित गतिविधियों के प्रेस नोट, स्थानीय समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया जाए*, जिससे कि जनमानस को जागरूक किया जा सके। 

5. कैंप से संबंधित गतिविधियों का अभिलेखीकरण ( वीडियो एवम फोटोग्राफ्स) कराते हुए जनपद विशेष की गतिविधियों, उल्लेखनीय प्रयास एवम नवाचार से संबंधित सूचना पेन ड्राइव में राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।


अतः उपर्युक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए l


 *आज्ञा से,* 

 *महानिदेशक,* 

 *स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश।*

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more