हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 July 2025

­बच्चों की उपलब्धि का करेंगे अध्ययन


प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को शोध एवं नवाचार प्रकोष्ठ की हुई बैठक में शोध प्रस्ताव तैयार करने पर हुई चर्चा। 2025-26 सत्र के लिए डायट को तीन शोध की जिम्मेदारी मिली है।


डायट के विशेषज्ञ प्रयागराज में निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की भूमिका का समीक्षात्मक अध्ययन, निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का प्राथमिक विद्यालयों के भाषा शिक्षकों के शिक्षण अधिगम और बच्चों की उपलब्धि पर प्रभाव का अध्ययन करेंगे। संचालन प्रकोष्ठ के समन्वयक शिक्षाशास्त्र प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more