हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 July 2025

मॉक टेस्ट से करें कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी


प्रयागराज । कर्मचारी चयन आयोग ने प्रतियोगी छात्रों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की है। इसका मकसद छात्रों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की प्रक्रिया और इंटरफ़ेस से परिचित कराना है।



यह मॉक टेस्ट छात्रों को यह समझने में मदद करेगा कि ऑनलाइन परीक्षा कैसे दी जाती है। हालांकि, आयोग ने साफ किया है कि मॉक टेस्ट का प्रारूप असली परीक्षा जैसा नहीं है। इसमें दिए गए सवाल सिर्फ उदाहरण के तौर पर हैं और ये असली परीक्षा के सवालों जैसे नहीं होंगे। इसलिए इसे अभ्यास या असली परीक्षा की तरह न समझा जाए। आयोग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे मॉक टेस्ट का इस्तेमाल केवल परीक्षा प्रक्रिया समझने के लिए करें। साथ ही वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नोटिफिकेशन पढ़ते रहें। यह सुविधा उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो पहली बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा देने जा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more