हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 July 2025

स्कूलों को बंद करने का मामला उठाएगी आप


लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में यूपी में कथित 27000 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के मामले को पूरी मजबूती से उनकी पार्टी उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बेहतर संसाधन देने की बजाय बंद करने की योजना निकाली है।



विद्यालय के बंद होने से गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज के बच्चों को कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। रास्ते में जंगल, रेलवे क्रॉसिंग और हाइवे जैसी तमाम बाधाएं पार करके बच्चों को जाना पड़ता है, जिसके चलते हजारों बच्चों की पढ़ाई रुक गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद कर सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है। योगी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक और फिर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई को लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनका यह स्कूल बचाओ आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक प्रदेश सरकार निर्णय को वापस नहीं लेती।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more