हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 July 2025

अब शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने से पीछे हटा आयोग

 यूपी के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 3539 पदों पर भर्ती के लिए 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा कराने से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हाथ खींच लिए हैं।



आश्चर्य की बात है कि आयोग ने परीक्षा टालने की अधिकृत सूचना अब तक जारी नहीं है। आयोग के इस गैरजिम्मेदाराना रवैए को लेकर इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 8,68,531 अभ्यर्थियों में निराशा है।


सबसे पहले आयोग ने टीजीटी की लिखित परीक्षा चार व पांच अप्रैल को कराने का निर्णय लिया था।


बाद में 24 जनवरी को हुई आयोग की बैठक में यह परीक्षा 14 व 15 मई को कराने पर सहमति बनी। हालांकि आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने 30 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी कर यह परीक्षा 21 और 22 जुलाई को कराने की सूचना दी थी। उसी के अनुसार छात्रों ने तैयारी भी शुरू कर दी।


सप्ताहभर पहले तक प्रवेश पत्र जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने आयोग का घेराव कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी कि लेकिन परीक्षा स्थगित करने को लेकर अब तक कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार आयोग ने 29 से 31 जुलाई के बीच भी परीक्षा कराने को शासन से पत्राचार किया है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में इन तिथियों में भी परीक्षा कराना संभव नहीं है। गौरतलब है कि टीजीटी के लिए 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more