हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 July 2025

शिक्षा मित्र 25 को मनाएंगे काला दिवस



लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने गत वर्षों की भांति इस साल भी 25 जुलाई को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति शिक्षा मित्र संघ इस साल भी 25 जुलाई को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर भारी संख्या में शहीद शिक्षा मित्र साथियों को श्रद्धांजलि देंगे और उस दौरान श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा। उसके बाद जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को संबंधित ज्ञापन देंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more