हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 July 2025

बेसिक शिक्षकों को समायोजन का मिलेगा एक और अवसर

स्कूलों के विलय के बाद विभाग सरप्लस शिक्षकों की तैयार कर रहा सूची


लखनऊ। प्रदेश में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद शिक्षकों को जल्द ही एक और समायोजन का अवसर मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सरप्लस शिक्षकों व शिक्षकों की जरूरत वाले विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही कम शिक्षक वाले विद्यालयों में इनके समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


प्रदेश में पिछले दिनों कम नामांकन वाले विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया पूरी की गई है। अब इसके अनुसार नए सिरे से स्कूलों का शिक्षक-छात्र अनुपात बना है। इसे देखते हुए विभाग का यह प्रयास है कि नई परिस्थितियों के बाद अगर अब भी विद्यालयों में कम शिक्षक हैं या शिक्षकों की जरूरत है। वहीं कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं, जहां छात्र संख्या के अनुपात में ज्यादा शिक्षक तैनात हैं।


इसे देखते हुए विभाग की ओर से सरप्लस शिक्षकों व जरूरत वाले 

विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही इसके तहत शिक्षकों को समायोजन का एक और अवसर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद व राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से इसके अनुसार डाटा परीक्षण किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके तहत जल्द ही शिक्षकों को एक और अवसर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया जिले के अंदर के स्कूलों में ही की जाएगी।


बता दें कि पिछले दिनों जिले के अंदर समायोजन की एक प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं गर्मी की छुट्टियों में जिले के अंदर और एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले भी किए गए थे। इन सबसे छूटे हुए शिक्षकों के लिए यह एक और अवसर के रूप में होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more