हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 July 2025

BSA का औचक निरीक्षण, शिक्षामित्र की सेवा समाप्त, प्रधानाध्यापक निलंबित

 

शाहजहांपुर में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कांट क्षेत्र के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। सिमरा खेड़ा विद्यालय में अग्रिम हस्ताक्षर मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया और शिक्षामित्र को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। कुर्रिया ढोढ़ों विद्यालय में ग्रांट का उपयोग न होने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया। एक किसान द्वारा विद्यालय को स्मार्ट क्लास के लिए इनवर्टर भी दिया गया।



जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शुक्रवार को कांट के संविलियन विद्यालय गंगानगर कुर्रिया ढोढ़ो व प्राथमिक विद्यालय सिमरा खेड़ा का निरीक्षण किया। महिला शिक्षक के रजिस्टर में पहले से साइन मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया, जबकि शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति का नोटिस दिया।


प्राथमिक विद्यालय सिमरा खेड़ा में पहुंचीं तो यहां उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर प्रभारी इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपारानी के अग्रिम हस्ताक्षर मिले, जिस पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी तरह शिक्षामित्र सुरेंद्र पाल सिंह के भी साइन मिलने पर उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया।



पूरे स्‍टाफ का रोका वेतन


प्राथमिक विद्यालय कुर्रिया ढोढों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता देखी। वर्ष 2024-25 में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट का उपयोग न किए जाने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया।


इससे पहले गंगानगर विद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्य तथा स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए प्रगतिशील किसान कौशल मिश्र की ओर से सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराया गया इनवर्टर विद्यालय को दिया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के प्रयोग के लिए खरीदी गई सामग्री को ले जाने के लिए निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more