हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 July 2025

छात्रवृत्ति के लिए सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा

● ओटीआर नंबर छात्रों को किया जाएगा आवंटित



● सत्यापन होगा आधार आधारित, मिलेगी राहत

लखनऊ। अब छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को सिर्फ एक बार ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर उसे आवंटित किया जाएगा। आधार आधारित सत्यापन किया जाएगा। फिर आगे उसे किसी भी कक्षा में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।


वहीं समाज कल्याण विभाग इस ओटीआर नंबर से किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति की कुंडली खोल सकेगा। बीते वर्ष करीब 70 लाख विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था और इसमें से 58 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई थी। अगर कोई विद्यार्थी कक्षा नौ में है और वह इस बार छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसे ओटीआर नंबर दिया जाएगा। फिर आगे स्नातकोत्तर तक यही ओटीआर नंबर उसकी पहचान होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more