UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 November 2025

कोई भी करा सकेगा परिषदीय स्कूलों के बच्चों को भोजन, लेकिन करना होगा यह काम

 अगर कोई व्यक्ति परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन कराना चाहता है तो उसे यह मौका मिल सकता है। मध्याह्न भोजन योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम शुरु किया गया है।




इसमें बच्चों को समुदाय के सहयोग से पका-पकाया भोजन कराया जा सकता है। उन्हें फल एवं मेवे बांटे जा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के हित में किताबें, ड्रेस, स्वेटर बैग आदि भी वितरित किया जा सकता है।

 



विद्यालय के किचन या परिसर में ही भोजन बनेगा और बच्चों को खिलाया जाएगा। बच्चों को भोजन कराने के लिए स्कूल के बाहर नहीं ले जा सकेंगे। भोजन का मेन्यू प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तय करेंगे।

तिथि भोजन के लिए धनराशि एमडीएम निधि, एसएमसी खाते में जमा करानी होगी। किस व्यक्ति को किस तिथि पर भोजन कराना है, यह एसएमसी तय करेगी। जिला समन्वयक (एमडीएम) अमित वर्मा ने बताया कि तिथि भोजन के अंतर्गत बच्चों को तला हुआ भोजन जैसे पूड़ी, पराठा, पकौड़ी नहीं दिया जाएगा। फास्ट फूड नहीं खिलाया जाएगा। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more