UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 November 2025

महिलाओं की टेरीटोरियल आर्मी में भर्ती पर विचार शुरू


सेना अब बेड़े में आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम जोड़ेगी

नई दिल्ली। भारतीय सेना,वायु सेना 16 स्वदेशी ड्रोन डिटेक्शन इंटरडिक्शन सिस्टम के लिए ऑर्डर देने जा रही हैं। इसमें दो किलोमीटर दूर से दुश्मन के ड्रोन को लेजर बीम से मार गिराने की क्षमता है। डीआरडीओ लंबी दूरी की लेजर-आधारित ड्रोन पहचान और अवरोधन प्रणाली विकसित कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने ड्रोन का इस्तेमाल किया था। भारत ने एंटी ड्रोन सिस्टम से दुश्मन के ड्रोन को नाकाम कर दिया था।



नई दिल्ली, एजेंसी। सेना टेरीटोरियल आर्मी की बटालियनों में महिला कैडर की भर्ती शुरू करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यह पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी और शुरुआती चरण में महिलाओं की भर्ती कुछ चुनिंदा बटालियनों तक सीमित रहेगी।


सूत्रों ने बताया, पायलट प्रोजेक्ट से मिले फीडबैक के आधार पर महिलाओं की भर्ती को आगे और बटालियनों में बढ़ाया जा सकता है। सरकार लगातार सशस्त्र बलों में नारी शक्ति को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। मार्च 2022 में राज्यसभा में एक लिखित जवाब में तत्कालीन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा था कि सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने से संबंधित नीति बनाई जा रही है और समय-समय पर समीक्षा की जाती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more