UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 November 2025

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दिक्कतें दूर करने की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने छात्रों-शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करते हुए पहले शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।



संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि शासन और सरकार पहले शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करे। विद्यालयों में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करे तथा शिक्षकों को जो अपने गृह जनपद से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें निकटतम जनपद में तैनाती दी जाए। प्रदेश के दूर-दराज के गांव में इंटरनेट की व्यवस्था हो।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more