UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 November 2025

केवीएस - एनवीएस में पीजीटी-टीजीटी समेत 12,798 पदों पर बंपर भर्तियां



केंद्रीय विद्यालय (केवीएस) और नवोदय विद्यालय (एनवीएस) में पीजीटी-टीजीटी समेत 12,798 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दोनों संस्थानों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025 है।



●असिस्टेंट कमिश्नर, पद : 17


योग्यता : स्नातकोत्तर की डिग्री के साथ बीएड हो।


वेतन : 78,800 से 2,09,200 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष ।


●वाइस प्रिंसिपल, पद : 58


योग्यता : स्नातकोत्तर की डिग्री के साथ बीएड हो।


वेतन : 56,100 से 1,77,500 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो।


●पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, पद : 2996


योग्यता : संबंधित विषय में स्नातकोत्तर हो। न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएड किया हो।


वेतन: 47,600 से 1,51,100 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष हो।


●ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पद : 6215


योग्यता : संबंधित विषय में स्नातक और बीएड किया हो।


●केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (पेपर-2) उत्तीर्ण हो।


वेतन: 44,900 से 1,42,400 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।


●एनवीएस (तीसरी भाषा), पद : 443


योग्यता : क्षेत्रीय भाषा को वैकल्पिक विषय रूप में पढ़ा हो।


वेतन : 44,900 से 1,42,400 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।


●लाइब्रेरियन, पद : 147


योग्यता : लाइब्रेरी साइंस/ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक की डिग्री हो।


वेतन: 44,900 से 1,42,400 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष हो।


●प्राइमरी टीचर, पद : 3365


योग्यता : 12वीं के साथ प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा एवं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (पेपर-1) उत्तीर्ण हो।


वेतन: 35,400 से 1,12,400 रुपये।


आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष ।


●चयन प्रक्रिया : टियर-1 परीक्षा, टियर-2 परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


नोट: अन्य जानाकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढें।


●आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more