UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 November 2025

STEMI केयर प्रोग्राम: अब यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुफ्त मिलेगा जीवनरक्षक हार्ट इंजेक्शन

 

STEMI केयर प्रोग्राम: अब यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुफ्त मिलेगा जीवनरक्षक हार्ट इंजेक्शन

💐💐STEMI केयर प्रोग्राम...💐


यूपी में STEMI (ST-Elevation Myocardial Infarction) केयर इनिशिएटिव चल रहा है


इस प्रोग्राम के ज़रिए ग्रामीण इलाकों के कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और छोटे अस्पतालों में ECG, प्राथमिक उपचार, और इंजेक्शन लगाने जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है

टेनेक्टेप्लास नाम का इंजेक्शन जिसकी कीमत लगभग ₹40,000–₹50,000 होती है अब मुफ्त मिलेगा


यह इंजेक्शन गोल्डन ऑवर (दिल की बीमारी में शुरुआती अहम घड़ी) में मरीज की जान बचाने में बहुत उपयोगी माना जाता है


यह प्रावधान अब हर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और बड़े CHC में लागू होगा।


यूपी सरकार ने 8 जिलों में सैटेलाइट सेंटर बनाए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हार्ट अटैक मरीजों को 90 मिनट के अंदर प्राथमिक देखभाल मिल सके 


ये सेंटर मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पताल से जुड़े हैं और उन्हें जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर दिया गया है ताकि हृदय रोग सेवा बेहतर हो सके


---- क्या मायने है इस कदम का


यह पहल जीवन रक्षक हो सकती है क्योंकि हार्ट अटैक में समय बहुत मायने रखता है शुरुआती इलाज (थांब्रोलिसिस) जितनी जल्दी मिल जाए, उतनी जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है


ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी उन्हें अब महंगी दवाओं या इंजेक्शन के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा


यह स्वास्थ्य सेवाओं में समानता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है गरीब या कम संसाधनों वाले क्षेत्रों में भी हाई-कॉस्ट लाइफ-सेविंग ट्रीटमेंट दिया जा सकेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more