UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 January 2026

20,000 रैंक तक के अभ्यर्थी आज से भरेंगे डीएलएड संस्थान का विकल्प

 

 प्रयागराजः प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रशिक्षण-2025 में प्रवेश के लिए मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को उनके विकल्प के क्रम में संस्थान आवंटित किए जाएंगे। 




आवंटित संस्थान में अभ्यर्थी काउंसलिंग कराकर निर्धारित शुल्क जमा करके प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे। मेरिट के आधार पर रैंक एक से 20,000 तक के अभ्यर्थी सोमवार से संस्थान का विकल्प चुनेंगे। अभ्यर्थियों को एक से अधिक संस्थान का विकल्प अपनी पसंद के क्रम में चुनना होगा। इन अभ्यर्थियों को 15 जनवरी को संस्थान आवंटित किया जाएगा। काउंसलिंग के लिए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी समयसारिणी के क्रम में अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक व अन्य मूल अभिलेखों का आवंटित संस्थान में परीक्षण कराना होगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 जनवरी से आरंभ होगी। प्रथम चरण में 20,000 रैंक तक अभ्यर्थियों को 15 जनवरी को संस्थान आवंटित किए जाने के साथ ही रैंक 20,001 से 70,000 तक के अभ्यर्थियों से विकल्प लिए जाने तथा संस्थान आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 19 जनवरी से 70.001 से आवेदन किए कुल 1,24,230 तक के अभ्यर्थी संस्थान का विकल्प चुनेंगे, जिन्हें 23 जनवरी को कालेज आवंटित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पांच फरवरी से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तिथि से संस्थान के विकल्प भराए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया में पांच-पांच हजार रुपये दो बार जमा कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश भलीभांति पढ़कर काउंसलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित हों, क्योंकि किसी भी स्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों की राज्यस्तरीय रैंक आढ जनवरी को वेबसाइट updeled.gov.in पर प्रदर्शित की जा चुकी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more