UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 January 2026

मुख्यमंत्री 10 युवाओं को ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ देंगे


लखनऊ, वि. स.। स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड (2024-25) प्रदान करेंगे। इस दौरान खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।


व्यक्तिगत श्रेणी में चयनित 10 युवाओं व मंगल दल श्रेणी में चयनित युवक व महिला मंगल दल के सदस्यों को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत 21 करोड़ रुपये से निर्मित पांच मल्टीपर्पज हॉल (लखनऊ में दो, हरदोई, कन्नौज व सहारनपुर में एक-एक) का लोकार्पण भी करेंगे।



सीएम आज करेंगे एआई सम्मेलन का उद्घाटन

लखनऊ। यूपी को देश में आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का मॉडल राज्य बनाने की दिशा में योगी सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। सोमवार को लखनऊ में दो दिवसीय 'यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस' प्रारंभ होने जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य उपस्थित रहेंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more