UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 January 2026

सावधान! तनाव बना रहा है आपको समय से पहले बूढ़ा

 

सावधान! तनाव बना रहा है आपको समय से पहले बूढ़ा

 गोमतीनगर विभूतिखंड स्थित एक होटल में आयोजित ऑल इंडिया कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड ब्यूटीशिएंस एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में विशेषज्ञों ने त्वचा रोगों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यहां केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विबाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि तनाव की वजह से लोगों को सिर्फ गंभीर बीमारियां ही नहीं हो रही है, बल्कि इंसान जल्द बूढ़ा भी हो रहा है। त्वचा की गंभीर समस्याएं भी हो रही है।


मुख्य वक्ता डॉ. एके सिंह ने कहा कि सुंदर दिखने के लिए खानपान के साथ खुश रहना भी बहुत जरूरी है। तनाव की वजह से शरीर का हार्मोन सिस्टम बिगड़ता है, चेहरे पर पड़ता है।

पोषण की कमी से झड़ रहे बाल कार्यक्रम संयोजक डॉ. रमा श्रीवास्तव ने कहा कि बालों के झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है। महिला और पुरुष दोनों के बाल झड़ रहे हैं। बालों का गिरना आनुवांशिक भी होता है। अधिक धूप में चलने, बालों में तेल न लगाने से समस्या बढ़ी है। इसके अलावा खानपान अच्छा न होने से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से भी बालों के झड़ने की समस्या होती है। आजकल चेहरे पर दूसरी तरह के धब्बे और दाग भी पड़ जाते हैं। ऐसे में अपने पोषण का खास ध्यान रखने की जरूरत है। जिन लोगों को ऐसी समस्या होती है, उन्हें धूप से बचना चाहिए।

सुंदरता के लिए तकनीक
डॉ. मनोज ने बताया कि अब ऐसी आधुनिक तकनीक हैं, जिनसे त्वचा को स्वस्थ, सुंदर बनाया जा सकता है। इसके लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना बहुत जरूरी है। इन दिनों युवाओं में कोरियन ग्लास स्किन तकनीक का क्रेज भी तेजी से बढ़ा है। इससे त्वचा स्मूथ, हेल्दी और नेचुरल ग्लोइंग होती है। दाग धब्बे कम और त्वचा चमकती है।

विज्ञापनों पर रहें सचेत
डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बिना विशेषज्ञ की सलाह के टीवी, सोशल मीडिया और फिल्मों में दिखने वाले विज्ञापनों को देखकर लोग क्रीम, सीरम और अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाने लगते हैं। यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। वर्तमान में 70 से 80 फीसदी युवा बिना डॉक्टर की सलाह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more