UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 January 2026

प्रतियोगियों में मांगा पीईटी में न्यूनतम कटआफ का निर्धारण

 प्रयागराजः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 में न्यूनतम कटआफ (न्यूनतम परसेंटाइल) निर्धारित किए जाने की मांग प्रतियोगियों ने की है। अपनी मांग के समर्थन में वह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार को इलाहाबाद सीट से सांसद उज्ज्वल रमण सिंह तथा फूलपुर सीट से सांसद प्रवीण पटेल से मिले। दोनों सांसदों ने न्यूनतम कटआफ निर्धारित करने के लिए प्रतियोगियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।


प्रतियोगी अनुपम सिंह, मोनू पाण्डेय, हर्ष झा, संदीप सिंह आदि की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा सिर्फ एक अर्हता परीक्षा (क्वाली फाइंग) है, न कि मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन है। भर्ती परीक्षा को


लेकर अभ्यर्थियों में प्रतीक्षा सूची के प्रति जिज्ञासा बनी रहती है। कटआफ निर्धारित होने से प्रतीक्षा सूची जैसा कुछ शेष रहेगा ही नहीं। जितने प्रतियोगी निर्धारित कटआफ से ऊपर रहेंगे, वही भर्तियों को आवेदन करेंगे। ऐसे में पीईटी के आधार पर होने वाली विभिन्न विभागों की भर्तियों में चयन के लिए अभ्यर्थियों को खुली प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सकेगा। यदि पीईटी में में न्यूनतम कट आफ निर्धारित कर दिया जाए तो अधिक-से-अधिक अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। अभ्यर्थियों ने कहा है कि न्यूनतम कटआफ निर्धारित नहीं किए जाने से भर्ती आने पर टीईटी में सम्मिलित सभी प्रतियोगी आवेदन तो करते हैं, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कटआफ निश्चित कर अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more